फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder for land

पांच फुट भूमि के लिए मार डाला

Wed, 28 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
murder for land
झांसी। सरकारी जमीन पर खूंटा गाड़कर पांच फुट भूमि और कब्जाने के विवाद में करन सिंह को सब्बल से हमला करके मौत की नींद सुला दिया था। सब्बल मृतक पक्ष से ही छीनी गई थी। हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। उक्त जमीन को लेकर पूर्व में कई बार विवाद हो चुका था।
विज्ञापन


यह खुलासा मंगलवार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया। उन्होंने बताया पूंछ के गांव अमरौख में शंकरजी चबूतरे के पास सरकारी जमीन है, जिस पर रामेश्वर अहिरवार पक्ष का कब्जा था। मृतक करन सिंह का पक्ष कब्जा करने के प्रयास में था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हुआ था। समझौते के तहत 10 फुट जमीन देना तय हुआ।
विज्ञापन


मृतक करन सिंह का पक्ष पांच फुट और भूमि कब्जा करने के लिए खूंटा गाड़ने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान मंतोष कुमार पुत्र डमरू अहिरवार, रामेश्वर पुत्र वट्टी अहिरवार, लक्ष्मीराम पुत्र धनीराम अहिरवार और देवीपाल पुत्र भगवानदास ने करन सिंह को पकड़कर और सब्बल छीनकर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिसमें करन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष उदयभान गौतम ने सांई कुआं गांव अमरौख के पास छुपकर बैठे उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि खूंटा गाड़ने से मान करने पर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान करन को तीन लोगों ने पकड़ लिया और रामेश्वर अहिरवार ने सब्बल से हमला करके घायल कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सब्बल अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर ली है।

पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार
एसएसपी ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पर थानाध्यक्ष पूंछ भानु प्रताप गौतम, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह यादव, एचसीपी राकेश चंद्र वाजपेयी, अरविंद कुमार व प्रवीण कुमार को पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया है।

भूमि विवाद रजिस्ट्रर कराए जाएंगे अपटूडेट
खूनी होते भूमि विवादों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने थानेदारों को भूमि विवाद रजिस्टर अपटूडेट करने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसमें हर छोटे से छोटा भूमि विवाद पूरे विवरण के साथ अंकित करने होंगे। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि भूमि विवादों की संख्या बढ़ रही हैं। इन मामलों में आए दिन फौजदारी होती है।

कभी-कभी विवाद खूनी हो जाते हैं। इन हालातों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए थानेदारों को भूमि विवाद रजिस्टर अपटूडेट करने के आदेश कर दिए गए हैं, जिनमें हर मामले के पक्षकारों का नाम, विवाद का विषय और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण उल्लेखित होगा। यही नहीं, सिपाहियों को भी भूमि विवाद को लेकर जिम्मेदारी बनाया जाएगा। सिपाहियों को अपनी बीट डायरी में भूमि विवादों का उल्लेख करना होगा। समय-समय पर विवाद की स्थिति से थानेदार को अवगत कराना होगा। थानेदार को संबंधित पक्षकारों पर पाबंदी की कार्रवाई करनी होगी।


जांच के बाद संबंधित पर होगी कार्रवाई
पूंछ के गांव अमरौख में करन सिंह की हत्या करने के आरोपियों ने खुलासा किया कि भूमि पर कब्जे को लेकर कई बार विवाद हुआ, जिसकी सूचनाएं थाने पर की गईं, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर एसएसपी ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई होगी तो संबंधित थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed