फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Miscreants snatched the woman's purse full of cash

बदमाशों ने महिला से रुपयों से भरा पर्स छीना

Fri, 12 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched the woman's purse full of cash
झांसी। बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े चित्रा चौराहा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर महिला से 12 हजार रुपये से भरा पर्स छीन लिया और भाग गए। सूचना पर नवाबाद और सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची, मगर बदमाशों की तलाश की जगह सीमा विवाद में उलझ गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसएसपी ने अधीनस्थों की जमकर क्लास लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। बाद में वाहनों की चेकिंग हुई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
 
चिरगांव पावर हाउस कॉलोनी में रहने वाली प्रभा देवी के पति राजकुमार कुशवाहा विद्युत विभाग में नौकरी करते थे। उनका देहांत हो चुका है। पति की मौत के बाद परिवार का भरण पोषण के लिए पेंशन मिल रही है। गुरुवार को प्रभा अपने पुत्र सौरभ कुशवाहा के साथ ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पेंशन निकालने आईं थीं।
विज्ञापन


पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रभा देवी ने खाते से 12 हजार रुपये निकाले। वह पुत्र के साथ सुकुवां ढुकुवां कालोनी जा रही थीं। सर्वाधिक व्यस्त चित्रा चौराहा को पार करके जैसे ही वह स्टेशन रोड पर पहुंचीं वैसे ही बाइक सवार दो बदमाश आए। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक बदमाशों ने धक्का मारकर प्रभा के हाथों से नोटों व जरूरी दस्तावेज से भरा पर्स छीन लिया और भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता ने पुत्र के साथ मिलकर शोर मचाते हुए बाइक का पीछा किया मगर बदमाश भाग गए। वारदात होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर नवाबाद व सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करने के बजाए सीमा विवाद शुरू कर दिया।

मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का होने के बाद भी पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू नहीं की। दोपहर में जब मामला एसएसपी सभा राज के सामने पहुंचा तो उन्होंने गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों की जमकर क्लास लगाई। वारदात के बाद नाकाबंदी कर चेकिंग नहीं होने पर अधीनस्थों से जवाब तलब किया, तब कहीं जाकर दोपहर में बदमाशों की तलाश करने के लिए वाहनों की चेकिंग की गई।


पीड़िता बोली, बैंक के अंदर दिखे थे बदमाश
पीड़िता प्रभा देवी ने बताया कि बाइक सवार बदमाश उसे बैंक में दिखे थे। वारदात के बाद वह बैंक मैनेजर के पास गई। उसने बताया कि रुपये छीनने वाले बदमाश बैंक के अंदर से उसके पीछे लगे थे, जिनको पहचानने के लिए सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा गया, मगर बैंक अधिकारियों ने संबंधित कर्मी के मौजूद नहीं होने का बहाना बनाकर उसे टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed