{"_id":"5ad65a0c4f1c1ba6018b51ed","slug":"mauranipur-ka-nilambi-inspector-brkhast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर का निलंबित कोतवाल बर्खास्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊरानीपुर का निलंबित कोतवाल बर्खास्त
amarujala
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर के निलंबित कोतवाल सुनीत कुमार सिंह पर लगे आरोप जांच में सही पाए गए हैं। मंगलवार को जांच अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक की रिपोर्ट पर डीआईजी जवाहर ने निलंबित कोतवाल को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश की सीमा से सटे टीमकमगढ़ जिले के हरकनपुरा गांव के पास रानीपुर निवासी बंगरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव और मऊरानीपुर पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया था।
पुलिस का दावा था कि दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी होने के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख आपने साथियों के साथ भागने में सफल रहे थे। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार देर रात मऊरानीपुर कोतवाल सुनीत कुमार और लेखराज के बीच हुई वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ, इसमें पुलिस व अपराधी के बीच साठगांठ की पोल खुलने के बाद पुलिस महकमे को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने 14 अप्रैल को कोतवाल को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक को सौंप दी गई थी। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक जवाहर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सुनीत कुमार सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।