{"_id":"5c0d7026bdec22419217073d","slug":"make-sub-inspector-with-fake-marksheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट से बन गया वन दारोगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मार्कशीट से बन गया वन दारोगा
jhansi
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
forest department up
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग में फर्जी मार्कशीट लगाकर एक युवक वन दारोगा बन गया। इस संबंध में शिकायत पर की गई जांच के बाद पुलिस ने उसे बलिया के बुढ़वरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को झांसी लाया गया।
बलिया के थाना खिजरी अंतर्गत गांव बुढ़बरा निवासी पारसनाथ यादव जिले में वन विभाग में वन दारोगा के पद पर तैनात था। वर्ष 2017 में एक व्यक्ति ने हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने की शिकायत की थी। नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हाईस्कूल की मार्कशीट सत्यापन के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज भेजी गई थी। वहां जांच में मार्कशीट फर्जी पाई गई। बोर्ड ने जांच रिपोर्ट बनाकर थाने भेजी। मामला फर्जी पाए जाने के बाद नवाबाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस वन विभाग कार्यालय भी पहुंची, जहां पता चला कि आरोपी छुट्टी लेकर घर गया है। नवाबाद पुलिस ने उसे बलिया के बुढ़बरा गांव में दबिश देकर पकड़ गया। रविवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर झांसी लाई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी वर्ष 1982 में मिर्जापुर में स्केलर के पद पर भर्ती हुआ था। यहां कुछ समय रहने के बाद इसी पद पर चित्रकूट स्थानांतरण हो गया था। इसी बीच पदोन्नत होने के बाद कुछ साल पहले वह झांसी आया था।