{"_id":"5af3465d4f1c1b87098b8d77","slug":"lot-ka-aaropi-pakda","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
amarujala
Updated Thu, 10 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रोड पर पिता-पुत्र के साथ लूटपाट कर भागने वाले बदमाश सनी उर्फ रोहित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चार पहिया गाड़ी, पिस्टल व लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि बीते रविवार की रात कोतवाली इलाके में रहने वाले राहुल अपने पिता भैयालाल के साथ दतिया जा रहे थे। इसी बीच ग्रासलैंड के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास चार पहिया गाड़ी में सवार तीन बदमाशों ने रोककर मारपीट कर लूटपाट कर दी थी। इसके बाद बाइक लेकर भागते समय हंसारी निवासी नीरज परिहार की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पड़ताल में पता चला था कि नीरज का साथी थाना प्रेमनगर अंतर्गत पॉवर हाऊस के सामने निवासी सनी उर्फ रोहित यादव चार पहिया गाड़ी लेकर भागा है।
सूचना मिलते ही पुलिस सनी की तलाश में जुट गई थी। बुधवार को थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी व उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गांव प्रीतमपुर स्थित एक ढावे के पास चार पहिया गाड़ी से बरामद की। आरोपी के पास से पुलिस ने पिस्टल व लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद एक अन्य फरार चल रहे आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी है।