{"_id":"1178cd51f812ca3650b7962bf05cebab","slug":"large-amounts-of-fake-liquor-seized-two-brothers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद, दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद, दो भाई गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर में कच्ची शराब ही खुलेआम नहीं बिक रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही नकली देशी व अंग्रेजी शराब भी खपाई जा रही है। मंगलवार को पंचवटी इलाके में कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर जहरीली शराब के धंधे में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में शराब बनाने का द्रव्य व खाली क्वार्टर व अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बाहर उन्नाव गेट के पंचवटी मुहल्ले में पड़े दामोदर राय के खाली प्लाट पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने फोर्स के साथ छापा मारा तो मौके से नकली शराब बनाने का जखीरा बरामद हुआ।
इस दौरान मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ड्रम में भरा 190 लीटर ओपी द्रव्य, झूम का लेबल लगे 1081 खाली क्वार्टर, मध्य प्रदेश की इंपीरियल ब्ल्यू अंग्रेजी शराब की 18 बोतलें, मिलावट करने के उपकरण व यूरिया बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पंचवटी मुहल्ला निवासी अरविंद जायसवाल व रिंकू पुत्र मुन्नालाल बताए।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ओ पी द्रव्य व अंग्रेजी शराब ग्वालियर से खरीदकर लाते थे। इसे और जहरीला करने के लिए यूरिया की मिलावट की जाती थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के देशी शराब के खाली क्वार्टरों में शराब भरकर बेच दी जाती है। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई है।
एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।