फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jeweler buying stolen jewelry in custody

चोरी के जेवरात खरीदने पर जौहरी हिरासत में

Sun, 27 Dec 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jeweler buying stolen jewelry in custody
झांसी। बंगलूरु से चुराए लाखों रुपये के जेवरात औने-पौने दाम में खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी को बंगलूरू पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। इससे सीपरी बाजार की कोयला वाली गली के सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। रात तक पुलिस टीम पूछताछ कर चोरी के जेवरात बरामद करने में जुटी रही।
विज्ञापन


कर्नाटक के बंगलूरु के  व्हाइट फील्ड थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल बदमाशों ने बंटवारे में मिले जेवर अलग-अलग राज्यों में बेचे हैं। पकड़े गए बदमाश रामबाबू निवासी सेरसा चक डबरा और मुरुगम निवासी सेलम तमिलनाडु ने पुलिस को बताया कि कई लाख रुपये के जेवर उन्होंने झांसी के सीपरी बाजार में बेचे हैं।
विज्ञापन


इस पर बंगलूरु पुलिस की टीम पकड़े गए दो चोरों को साथ लेकर झांसी आई। अधिकारियों के आदेश पर बंगलूरु पुलिस के साथ सीपरी बाजार थाना पुलिस ने कोयला वाली गली स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने खुशीपुरा निवासी दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस कार्रवाई से अन्य ज्वैलर्स में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस सर्राफा कारोबारी को थाने पर लेकर आई तब तक दर्जनों ज्वैलर्स पहुंच गए। उन्होंने कहा कि चोरों द्वारा बताया गया है कि एक पखवाड़ा पूर्व जेवर दुकान पर बेचे गए हैं। चोरों की बातों की पुष्टि तभी होगी जब ज्वैलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जाएं। दुकान पर लगे कैमरों में दो माह की रिकार्डिंग है। बिना रिकार्डिंग देखे किसी को गिरफ्तार करना उचित नहीं।


पुलिस सूत्र के अनुसार ज्वैलर्स ने चोरों से करीब 40 तोले सोने के जेवर औने-पौने दामों में खरीदे हैं। पुलिस उससे जेवर बरामद करने के लिए देर रात तक पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed