फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Imran is absconding with the Trans Sevdha

सेवड़ा के किन्नर के साथ फरार है इमरान

Sun, 24 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Imran is absconding with the Trans Sevdha
kinnr murder, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। किन्नरों के गुरु व साधु के दोहरे हत्याकांड का आरोपी दतिया के एक किन्नर के साथ फरार है। पुलिस की चार टीमें मध्यप्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, पुलिस ने इंदरगढ़ व दतिया के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के प्रेम गंज में किन्नरों के गुरु शोभा (60) अपने चेलों के साथ रहती थी। उनके घर पर साधु पप्पू बाबा का आना-जाना था। शुक्रवार की सुबह शोभा के चेले बधाइयां गाने और नेग लेने चले गए। दोपहर करीब पौने दो बजे वह लौटे तो नीचे कमरे में शोभा और ऊपर के कमरे में पप्पू बाबा का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन


शोभा के पहने हुए जेवरो के अलावा अलमारी से लाखों के जेवर व नगदी गायब थी। पुलिस को शोभा के कमरे में एक फ्रेम में युवक का फोटो लगा मिला, जब पुलिस ने फोटो के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि यह इमरान नामक युवक का है, जो करीब 10 माह से शोभा के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने शोभा का इतना विश्वास जीत लिया था कि वह जेवरात व नकदी उसके ही सामने रखती थी। पुलिस ने इमरान को तलाशा तो वह गायब मिला, जिससे उस पर पुलिस का शक और अधिक गहरा गया। इमरान मृतक शोभा का मोबाइल फोन भी ले गया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जब इमरान व शोभा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो दोनों की लोकेशन
दतिया मिली। उनका पीछा किया गया मगर कुछ देर बाद वे वहां से भी भाग निकले।

दतिया में जांच पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि दतिया के सेवड़ा रोड निवासी एक किन्नर के साथ इमरान काफी समय से रह रहा था। उधर, वह 10 माह से झांसी के शोभा किन्नर के पास भी रह रहा था, पर सेवड़ा में रहने वाले किन्नर के पास भी उसका आना जाना लगातार बना हुआ था। वारदात को अंजाम देकर इमरान वाहन से सेवड़ा के किन्नर के घर आया, जहां कुछ देर रुकने के बाद उसके साथ फरार हो गया। पुलिस ने सेवड़ा के किन्नर के घर पर छापा मारा तो वहां ताला लगा मिला।  

चिरगांव की पुरानी हवेली का निवासी है पप्पू बाबा
शोभा किन्नर के घर पर रहने वाले पप्पू बाबा की शनिवार को शिनाख्त हो गई। हत्या की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच दीपक साहू पुत्र हरीराम साहू निवासी हवेली पुरा चिरगांव ने बताया कि पप्पू बाबा उसका बड़ा भाई है और उसका असली नाम देव कुमार साहू है। वह करीब 10-11 वर्ष से शोभा किन्नर के पास रह रहा था और उसकी ही गाय चराता था। वहीं, मेहंदी बाग मंदिर के प्रधान पुजारी रामवनेश्वर दास ने बताया कि मृतक पप्पू बाबा मेंहदी बाग में नहीं रहता था।


दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर इमरान दतिया की ओर भागा था। वह सेवड़ा रोड पर रहने वाली किन्नर के घर गया, जहां से उसी के साथ फरार हो गया है। जांच से पता चला कि इमरान वर्षों से सेवड़ा ही रह रहा था और वहीं से शोभा के संपर्क में आया था।
कल्याण सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed