फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband and neighbor in custody , interrogation

पति और पड़ोसी हिरासत में, पूछताछ

Thu, 01 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 Husband and neighbor in custody , interrogation
murder case, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। दतिया गेट बाहर शांति निवास के फ्लैट नंबर 21 में पूनम वर्मा की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस की जांच पति और कालोनी के एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई है। पुलिस का दावा है कि पूनम की गला दबाकर हत्या इनमें से किसी एक ने ही की है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर की गल्ला मंडी निवासी पूनम ने गंगा नगर पनकी निवासी विनीत राजपूत से 2009 में लव मैरिज की थी। विरोध के चलते दोनों झांसी में रहने लगे। उनके चार साल की बेटी एंजिल है। विनीत सोलर लाइट का कानपुर में कारोबार करता है। मंगलवार की सुबह पूनम का शव घर पर मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम की चार साल की बेटी एंजिल से बातचीत की। उसने बताया कि सोमवार शाम को पापा (विनीत) घर पर थे। उनका मम्मी (पूनम) से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने विनीत को फोन किया तो उसने बताया कि वह कानपुर से झांसी के लिए रवाना हो गया है। विनीत की बात सुनकर पुलिस का माथा ठनका। पूनम के मोबाइल फोन की डिटेल निकाली तो एक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी हाथ लगा। इस नंबर पर पूनम की अक्सर लंबी बातचीत हुआ करती थी। तलाश करने पर पता चला कि फोन कालोनी की ही एक व्यक्ति का है। उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोपहर में विनीत अपने ताऊ के पुत्र के संग कानपुर से आ गया। उसके ससुरालीजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमने-सामने आने पर उनके बीच में वाद-विवाद होने लगा, जिस पर पुलिस नजर रखे थी। विनीत ने अनजान बताते हुए कई ऐसी बातें कहीं, जिससे पुलिस का शक गहराने लगा। वह ससुरालियों को अलग-अलग तर्क देकर अपने को निर्दोष बताते हुए पक्ष रख रहा था। जब पुलिस ने विनीत से अलग से पूछताछ की तो वह हर बात पर यही कहने लगा कि ‘..तो क्या मैने हत्या कर दी है। कहने का क्या मतलब है? मैने हत्या कर दी है’। इससे पुलिस का शक गहरा गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा का कहना है कि एंजिल की बात और दरवाजे का खुला मिलने इस बात का ठोस सबूत दे रही हैं कि किसी खास ने ही पूनम की हत्या की है। विनीत पूछताछ करने पर बार-बार बातें बदल रहा है, जिससे शक गहरा गया है। पूनम की जिससे फोन पर बात होती थी, उसे भी शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed