फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Htyaropi life imprisonment

हत्यारोपी को आजीवन कारावास

Thu, 30 Jul 2015 12:23 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या पांच महेंद्र सिंह की अदालत ने हत्या के एक मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

एरच निवासी गोविंद दास ने 17 फरवरी 2011 को थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसके 33 वर्षीय पुत्र रामसजीवन की लाश कुएं में पड़ी है। रामसजीवन को कुछ दिन पूर्व गांव का ही छत्रपाल घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया। इस मामले में पुलिस ने छत्रपाल तथा विनोद के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के उपरांत अदालत ने अभियुक्त छत्रपाल को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास व पचास हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। धारा 201 में पांच साल के कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि में अस्सी प्रतिशत मृतक की पत्नी व पिता को आधी - आधी दी जाएगी। जबकि, अभियुक्त विनोद को संदेह का लाभ प्रदान करते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामकुमार पांडे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed