फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Houses close to the theft of millions

बंद मकान से लाखों की चोरी

Wed, 06 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Houses close to the theft of millions
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत शांति भवन के पास बंद मकान के ताले तोड़ कर बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नकद चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शांति भवन के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पीछे उत्तम महौरिया का मकान है। वह दतिया के एक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं, जबकि पत्नी रूपेश महौरिया रूपा धमना बड़ागांव के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। तीन जनवरी को घर पर ताला लगाकर उत्तम अपने परिवार के साथ ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


चार जनवरी की दोपहर ट्रेन से लौट कर घर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारियों के भी ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। रूपेश महौरिया के अनुसार चोर करीब 15 तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात और तीन लाख रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पड़ताल के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी होने की वारदात से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि के समय पर्याप्त गश्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed