{"_id":"c8b440c153fc90aa3e55b865abd3d59a","slug":"hostage-beaten-electric-company-supervisor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना कर विद्युत कंपनी के सुपरवाइजर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बना कर विद्युत कंपनी के सुपरवाइजर को पीटा
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
हंसारी में शनिवार की शाम दबंगों ने एक विद्युत कंपनी के सुपरवाइजर को बंधक बनाने के बाद पीट- पीट कर अधमरा कर दिया। सुपरवाइजर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद की कैपिटल इलेक्ट्रेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्काडा योजना के अंतर्गत नगर में 235 करोड़ की योजना पर काम कर रही है। कंपनी में आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्रांतर्गत रामबाग ट्रांस यमुना कालोनी निवासी यतेंद्र सिंह का पुत्र हर्ष चौहान (25) सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह ललितपुर रोड व हंसारी में हो रहे कार्य को देख रहा है। एक माह पूर्व ललितपुर रोड पर कार्य के दौरान 11 केवी लाइन का तार टूटकर जमीन गिरने से तार की चपेट में कर बाइक से आ रहे हंसारी निवासी एक व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया था। उस समय ठेकेदार ने पांच हजार रुपये देने के साथ ही युवक का उपचार भी करा दिया था लेकिन घायल युवक का चाचा राशि से संतुष्ट नहीं था और बार- बार बीस हजार रुपये की मांग ठेकेदार से कर रहा था। इस बीच ठेकेदार अपने घर चला गया तो सुपरवाइजर पर रुपये दिलाने के लिए दबाव बनाने लगा। शनिवार की शाम सुपरवाइजर हर्ष चौहान हंसारी में काम करा रहा था, तभी शाम 5.30 बजे के करीब उक्त व्यक्ति अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आया और सुपरवाइजर को गाड़ी में डालकर अपने घर ले गया। यहां एक कमरे में बंधक बनाने के बाद सुपरवाइजर के साथ जमकर मारपीट की। इस बात की जानकारी जब अन्य कर्मचारियों को हुई तो वह एकत्रित होकर दबंग के घर पहुंच गए। शोरगुल होने पर स्थानीय लोगों की भी भीड़ लग गई। घर के बाहर भीड़ को देख कर दबंगों ने सुपरवाइजर को छोड़ दिया। सुपरवाइजर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (द्वितीय) पंकज अग्रवाल ने घायल युवक से घटना की जानकारी ली।।