{"_id":"5772dc274f1c1bcb7379caf6","slug":"hooligans-drum-pitega","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडों का ढोल पिटेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडों का ढोल पिटेगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ‘सुनो सुनो..सुनो, मोहल्ले वालों यह गुंडा है। इसका सामाजिक बहिष्कार करो। इसको कहीं देखो तो तुरंत पुलिस को सूचना दो।’ अब यह बातें डुग्गी के साथ आपके मोहल्ले में सुनाई दे सकती हैं। दरअसल पुलिस ने शातिर बदमाशों पर गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट लगाने के साथ ही उनके मोहल्लों में डुग्गी पिटवाकर सरेआम उनकी करतूत उजागर करने की पहल की है। इसके तहत पुलिस लोगों को बताएगी कि यह गुंडा है। ताकि उसका सामाजिक बहिष्कार भी हो सके। यह काम अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा।
तमाम बदमाश ऐसे हैं, जो अपना पता बदलकर रह रहे हैं। इससे आसपास के लोगों को उनकी करतूतों के बारे में जानकारी नहीं है। कई ऐसे भी बदमाश हैं कि जिनके बारे में क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति मुंह खेलने की हिमाकत नहीं कर पाता। इसके चलते एसएसपी मनोज तिवारी ने फैसला लिया है कि एक माह के अंदर जितने बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है, उनके खिलाफ क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाई जाएगी।
लोगों को बताया जाएगा कि उनके क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति बदमाश है। वह गिरोह बनाकर आर्थिक और भौतिक लाभ पाने के लिए समाज विरोधी कार्य करता है। उससे पूरी तरह से सचेत रहें। ऐसा होने से बदमाश की न सिर्फ क्षेत्र में बदनामी होगी बल्कि सामाजिक बहिष्कार भी होगा। अगले सप्ताह से चालू माह में जिनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है, उनके इलाके में डुगडुगी पिटवाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुम्हरिया टहरौली निवासी महेंद्र कुमार अहिरवार, कल्याण सिंह, रणजीत सिंह, चंद्रपाल लोधी, बडेरा सोपान पंडोखर दतिया निवासी गब्बर, मथुरा कालोनी खिरक पट्टी निवासी रविंद्र राय, ग्वाल टोली हंसारी निवासी भूपेंद्र यादव, खैलार निवासी मदनलाल, टकरियन हंसारी निवासी धर्मेंद्र अहिरवार, कांशीराम कालोनी निवासी अनिल सक्सेना, खैलार निवासी नौशाद खान, कोट बेहटा निवासी अजय यादव व पंकज यादव और पिपरऊआ दतिया निवासी अनिल साहू के क्षेत्रों में डुगडुगी पिटवाई जाएगी।