{"_id":"6ac92ca6f861604d610a9aeb","slug":"two-brothers-hit-by-a-bus-one-dies-gonda-news-c-100-1-slko1026-167617-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो भाई बस की चपेट में आए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो भाई बस की चपेट में आए, एक की मौत
Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
रिजवान। फाइल फोटो
झंझरी/गोंडा। सालपुर बाजार के पास बृहस्पतिवार देर रात पिकअप का टायर बदल रहे टेंट व्यवसायी दो भाई निजी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिजवान (36) को मृत घोषित कर दिया। उनके बड़े भाई उमर उर्फ छोटू का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा निवासी रिजवान और उनके भाई उमर उर्फ छोटू की धानेपुर मार्ग पर बग्गी रोड के पास टेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे दोनों भाई पिकअप से टेंट का सामान लेकर दुकान जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में सालपुर बाजार के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। दोनों भाई जैक लगाकर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान धानेपुर की ओर से आ रही निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां रिजवान की मौत हो गई। नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध अरविंद यादव ने बताया कि उमर का इलाज चल रहा है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
रिजवान तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दो अन्य भाई उमर उर्फ छोटू और नूरी हैं। रिजवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी दो छोटी बेटियां आयत और वारिसी हैं।