फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car turns into a fireball on the highway; driver saves

Dehradun News: हाईवे पर चलते कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car turns into a fireball on the highway; driver saves
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार को अंबाड़ी से विकासनगर आ रही हरियाणा नंबर की एक कार में ब्राइट एंजेल स्कूल से कुछ आगे अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार व्यक्ति ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार धूं-धूं कर जलने लगी। चलती कार में आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण स्टार्ट सर्किट को माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed