{"_id":"51f5e064eea242d5b009dfb289fadb1b","slug":"hadse-me-panch-sipahi-ghayal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पांच सिपाही घायल, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पांच सिपाही घायल, भर्ती
झांसी / ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरच से वीआईपी ड्यूटी करके लौट रही ललितपुर के थाना पाली की जीप मोंठ के गांव भुजौंद में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें पांच सिपाही घायल हो गए, जिनमें से चार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कस्बा एरच में आयोजित कार्यक्रम की सुरक्षा में कई जिलों का फोर्स बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ललितपुर के पाली थाने के पांच सिपाही सरकारी जीप संख्या यूपी94एजी- 0103 से लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मोंठ थाने के भुजौंद में नशे की हालत में बाइक चला रहे दो युवकों को बचाने के प्रयास में जीप असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सिपाहियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल देवेंद्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी विजय नगर कालोनी आगरा, देशराज सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी रूरा टूर कोतवाली उरई, उदय पाल पुत्र लाल जीत निवासी कसबा रेडा जालौन, मुलायम सिंह पुत्र चतुर सिंह निवासी चुरखी जालौन को मेडिकल में भर्ती कराया। वहीं, राकेश कुमार यादव का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।