फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Giving clues to the killer See 10 thousand rupees

हत्यारे का सुराग देने पर मिलेंगे 10 हजार रुपये

Mon, 16 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूूराे
ब्यूूराे Updated Mon, 16 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Giving clues to the killer See 10 thousand rupees
झांसी। गरौठा के गांव केदारताई में सात वर्षीय बालिका की नृशंस हत्या करने वाले का सुराग देने वाले व्यक्ति को पुलिस प्रशासन ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है। वहीं, हत्यारे की तलाश में जुटी आधा दर्जन टीमों के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अयोध्या प्रसाद अहिरवार की सात वर्षीय बेटी अनामिका बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर खेलने चली गई। शाम को जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर शाम गांव के रामदीन के बाडे़ में बालिका का शव मिला था। उसके गला घोंटा गया था, जबकि सिर पत्थर से कुचला गया था।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देख एसएसपी ने हत्यारे की तलाश के लिए आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस टीमें गठित कर दीं। प्रथम दृष्टया पुलिस को शव मिलने के स्थान और हत्या के तरीके से किसी परिचित द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। जिसके चलते पुलिस टीमों ने तमाम संबंधियों और गांव के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की मगर कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते रविवार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने हत्यारे का सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है। सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  
अनामिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में एसपी देहात दिनेश सिंह ने बताया कि उसकी किसी कपड़े से गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई है। उसके शरीर पर कुछ और चोट के निशान भी मिले हैं।


बसपा प्रतिनिधिमंडल ने दिया ज्ञापन
बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गांव केदारताई जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर बालिका अनामिका के कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार, मंडल जोन कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त गौतम, विधायक बबीना कृष्णपाल सिंह राजपूत, मंडल कोआर्डिनेटर विजय कुशवाहा, रामबाबू चिरगैया, संतोष राज वर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, पूर्व विधायक कैलाश साहू, हाजी अशफाक खान, अजय चौधरी, रवि मौर्या, आनंद अग्रवाल व अजय दुरुखुरू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed