फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Full of holes at the school vehicle, 40 invoices

खामियों से भरे मिले स्कूली वाहन, 40 चालान

Sat, 21 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Full of holes at the school vehicle, 40 invoices
road safety news - फोटो : amar ujala, jhansi news
एटा में हादसे के दौरान 12 स्कूली बच्चों की मौत के बाद संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) और यातायात पुलिस विभाग की तंद्रा भंग हुई। शुक्रवार को दोनों विभागों के अधिकारियों की टीम ने स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया तो कई गड़बड़ियां सामने आईं। 40 चालान काटे गए और हिदायत दी गई कि वाहनों की फिटनेट चेक करवाएं। नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में स्कूली वाहनों की खबर प्रकाशित कर उजागर किया गया था कि नियमों और मानकों की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके बाद आरटीओ और यातायात पुलिस ने शुक्रवार दोपहर स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सिद्धार्थ यादव और यातायात पुलिस प्रभारी सुभाष यादव टीम सहित इलाइट चौराहे पहुंचे। वहां ढाई घंटे तक स्कूली वाहनों की चेकिंग की तो पता लगा कि ज्यादातर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। देखा कि स्कूली वाहनों के नाम पर ऑटो इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पांच की जगह 10-12 बच्चों को बेतरतीब तरीके से बैठाया गया है। कई वाहनों की सालों से फिटनेस चेक नहीं हुई। कई के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान 40 स्कूली वाहनों में कमी पाई गई तो उनका चालान किया गया।   
विज्ञापन

एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि शनिवार को भी स्कूली वाहनों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया जाएगा। चालान के बाद भी चालक नहीं माने तो वाहन सीज कर दिए जाएंगे। यातायात पुलिस प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि अब नियमित अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले स्कूल संचालक   
-------------------
हमारे स्कूल में ऑटो से बच्चे आते हैं। वे स्कूल परिसर में ही उतरते और बैठते हैं। हर ऑटो और उसके चालक का ब्यौरा रखते हैं। क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठने नहीं देते हैं। मैं खुद अक्सर इलाइट और इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्कूली वाहनों को चेक करते हैं।

तवरेज खान, डायरेक्टर द वुड्स हेरीटेज स्कूल 

 
हमारे स्कूल में पांच बसें चलती हैं, जिनकी फिटनेस अपडेट है। बसों पर पुराने और अनुभवी ड्राइवरों को लगाया है। उन्हें हिदायत है कि 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा नहीं चलेंगे। बसों में जितनी सीटें हैं, उतने ही बच्चों को बैठाया जाता है।
गौरव मिश्रा, डायरेक्टर महात्मा हंसराज स्कूल  

ये कमियां मिलीं
......................
- कई वाहनों में आगे और पीछे स्कूली वाहन नहीं लिखा था।
- वाहन में फस्ट एड बॉक्स (चिकित्सा उपकरण) नहीं मिला। 
- खिड़कियों में जाली और अग्निशमन यंत्र नहीं मिले।
- कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिला।
- किसी भी स्कूली वाहनों में जीपीएस सिस्टम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed