{"_id":"57e972374f1c1be36f5740f2","slug":"flirting-and-poisoning-death-of-a-young-woman-that-unwillingness","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से क्षुब्ध होकर जहर खाने वाली युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से क्षुब्ध होकर जहर खाने वाली युवती की मौत
jhansi
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
rape meter, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। छेड़खानी से क्षुब्ध एरच के एक ग्राम निवासी युवती ने जहर खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई है।
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में एरच थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने बताया कि 15 सितंबर को उनकी बेटी के साथ गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। घर आकर उसने यह बात उनको बताईं। वह अपने पति के साथ आरोपियों के घर पर उलाहना देने पहुंची तो आरोपियों के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद उसके घर पर आधा दर्जन लोग आए और उनके साथ बदसलूकी की, इससे क्षुब्ध होकर उसकी बेटी ने जहर खा लिया। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एरच थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मगर, पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई हैं। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।