{"_id":"58ced5e44f1c1bf4431a1d0e","slug":"farmer-dies-due-to-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से दबे किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से दबे किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
farmer, jhansi news
- फोटो : demo
रविवार को गरौठा कोतवाली के ग्राम निपान में खेत पर गेहूं की फसल काटते समय बैंक के कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक सेे मौत हो गई। एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसान के परिजनों के बयान दर्ज कर शव हो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पुत्र ने कोतवाली में तहरीर दी है।
ग्राम निपान निवासी मनोहर अहिरवार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता आशाराम पर पंजाब नेशनल बैंक गरौठा का केसीसी कार्ड का छह लाख रुपये का कर्ज है, जिसकी वजह से वह परेशान रहते थे। साथ ही बताया कि मई में उसकी दोनों बहनों की शादी होना तय था। बैंक का कर्ज चुकाने एवं शादी सिर पर होने की वजह से उसका पिता काफी दिनों से परेशान थे। इस साल हुई खेती में दोनों बहनों की शादी का खर्च पूरा न होने से वह काफी चिंतित थे। ऐेसे में बैंक के कर्ज की अलग से चिंता थी।
रविवार को आशाराम खेत पर गेहूं की फसल काटने गया था। पीड़ित खेत पर खाना खाने के लिए पिता को बुलाने के लिए गया तो उसने पिता को मृत अवस्था में देखकर घटना की सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नन्हकू व तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने मृतक के पुत्र एवं ग्रामीणों बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।