फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   False reports of looting monk stuck Likhakr

लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाकर फंस गया साधु

Fri, 01 Jul 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 False reports of looting monk stuck Likhakr
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। बस स्टैंड पर सोमवार की रात 50 हजार रुपये लुटने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर साधु आनंद सागर  पुरी फंस गए हैं। अब पुलिस पूरे सबूत कोर्ट में पेश करके साधु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करेगी और फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन


जौनपुर निवासी साधु आनंद सागर पुरी  लंबे समय से बरुआसागर के फुटेरा मंदिर में रह रहे हैं। सोमवार की रात उन्होंने पुलिस को बताया था कि बस स्टैंड के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए। मंगलवार की रात नवाबाद थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। जब पुलिस ने पड़ताल की तो मामला झूठा निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने साधु से पूछा कि घटना स्थल से बमुश्किल 10 कदम की दूरी पर पुलिस मौजूद थी, तो तत्काल क्यों नहीं बताया? पुलिस का संदेह और गहरा गया। बृहस्पतिवार को वारदात का खुलासा करते हुए सीओ सिटी कल्याण सिंह ने बताया कि जब साधु से नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु ने बताया कि पुलिस को गुमराह करके कुछ रुपये प्राप्त करने की योजना के तहत उसने लूट की योजना बनाई थी। इस कारण वह रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ा था। उसे लगा कि पुलिस उसे कुछ रुपये देकर मामला रफादफा करने का प्रयास करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि अब साधु आनंद सागर के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और पुलिस का समय बर्बाद करने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed