{"_id":"5849b1ca4f1c1be15944a773","slug":"escaped-from-police-custody-in-the-woods-looking-punks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से भागे बदमाशों की तलाश जंगल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत से भागे बदमाशों की तलाश जंगल में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकारा के जंगल में पुलिस हिरासत से भागे इनामी कैदियों के एकत्रित होने की सूचना पर बृहस्पतिवार की दोपहर झांसी और मध्यप्रदेश पुलिस ने घेराबंदी करके छापा मारा। शातिर बदमाश पुलिस का घेरा तोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जंगल से संदिग्धावस्था में घूम रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि झांसी और दतिया से पुलिस की हिरासत से भागे कैदी लकारा के जंगल में है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर बदमाशों को चारों तरफ से जंगल में दबोचने के लिए दतिया की पुलिस के साथ योजना बनाई गई। झांसी से सीपरी बाजार, सदर बाजार, कोतवाली, प्रेमनगर, रक्सा, बबीना, सीओ सदर, स्वाट टीम और दतिया के चिरुला, बालाजी थाने की पुलिस ने चारों तरफ से लकारा का जंगल घेर लिया। पुलिस टीमों का टारगेट वन विभाग के फार्म हाउस के अंदर बने कमरे थे, जहां बदमाश छुपे थे।
जब पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची तो वहां पर टिपिन मिले, जिनमें खाना भरा हुआ था। इससे अनुमान लगा कि बदमाशों यहां पर खाना खाने के लिए आए थे। इसके बाद पुलिस ने जंगल में सघन कॉबिंग की मगर कोई सफलता नहीं मिली। जब पुलिस लौट रही थी, तो जंगल में कुछ संदिग्ध लोग दिखे। इनमें से कुछ पुलिस को देखकर भागे तो कुछ छुपकर पुलिस की हर गतिविधि देख रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।