फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enraged people Kotwali Gherry, stress

गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी, तनाव

Sat, 08 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Enraged people Kotwali Gherry, stress
crime news jhansi - फोटो : demo
शुक्रवार की रात ताजिये निकलने से पहले दौरान डीजे जब्त करने पर गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेर ली और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। इसी के साथ क्षेत्र का माहौल गर्मा गया। बवाल होते बचा। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। भीड़ को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

हुआ यह कि कोतवाली के बाहर रात को ताजिये एकत्रित हो रहे थे। साथ ही बैंड और डीजे बज रहे थे। तभी कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा फोर्स लेकर पहुंचे और डीजे को जब्त करके थाने पर रखवा दिया। उनके इस रवैये पर नाराज वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने कोतवाली घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मी परेशान हो गए। इसी बीच एसएसपी अब्दुल हमीद के आदेश पर एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। पीएसी भी बुलवा ली। थाना घेरे लोगों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया और थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। एसपी सिटी ने बताया कि डीजे बजने के दौरान कुछ लोग आपस में झगड़ गए थे। इस कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। अब सब शांत है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed