{"_id":"59badd804f1c1b36688b4afe","slug":"dulahs-uncle-die-in-an-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे के चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
road jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर के मुहल्ला झंडापुरा में रहने वाले एक परिवार में शादी की खुशियां बृहस्पतिवार को मातम में बदल गई। डबरा से बारात में शामिल होकर घर लौट रहे दूल्हे के चाचा फिरोज और उनके एक साथी बंटी की बाइक में सखी के हनुमान मंदिर के पास कानपुर-मेडिकल बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
रानीपुर के झंडापुरा निवासी हल्कू के पुत्र इरफान की बारात बुधवार को मध्य प्रदेश के डबरा गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह इरफान के चाचा फिरोज शादी में मिली बाइक को लेकर रानीपुर लौट रहे थे। रानीपुर के लाडगंज मुहल्ला निवासी बंटी पुत्र हुसैन बख्श भी उनके साथ था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वे दोनों जब कानपुर-मेडिकल बाईपास से होकर गुजर रहे थे, तभी सखी के हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर बजरंग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक फिरोज की मौत हो चुकी थी। बंटी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बाद में खबर लगने पर पहुंचे परिजन बंटी को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।
इधर, हादसे की खबर से रानीपुर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। क्षेत्र के लोगों में भी शोक छा गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार 15 सितंबर को हल्कू की बेटी की शादी है।