फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drug traffickers arrested

मादक पदार्थ का तस्कर गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2015 11:11 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर सीओ सिटी ने नई बस्ती क्षेत्र से मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्मैक, चरस व गांजा की 52 पुड़ियां बरामद हुईं। तस्कर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सरगना तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

चौकी इंचार्जों के साथ बैठक करते समय एसएसपी किरण एस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली थानांतर्गत दतिया गेट क्षेत्र के हनुमान मंदिर वाली गली में एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेच रहा है। इस पर उन्होंने सीओ सिटी को बुलाकर छापामार कार्रवाई करने के आदेश दिए। सीओ सिटी ने छापा मारकर एक युवक को पकड़ लिया।  तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की 19, चरस की 21 व गांजा की 12 पुड़ियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसने अपना नाम अंसार हुसैन पुत्र इकरार हुसैन निवासी उन्नाव गेट अंदर बताया। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर कब्जे में लेकर कई संदिग्ध नंबरों को खंगाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंसार ने खुलासा किया कि वह तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काम करता है। उसके पास हर घंटे बाद माल की सप्लाई बिक्री करने के लिए होती है। वह सिर्फ सप्लाई करने वाले व्यक्ति को जानता है, सरगना कौन है, उसे नहीं पता। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। सरगना तक पहुंचने के लिए टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed