{"_id":"58e150e34f1c1bf5465b4991","slug":"dosage-was-not-met-when-the-demand-for-dowry-was-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विषैला पदार्थ पिलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विषैला पदार्थ पिलाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर महिला का उत्पीड़न करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर, सास, जेठ और नंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना बबीना क्षेत्र के तिलक नगर निवासी आर के शर्मा की पुत्री निधि ने महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी एक मार्च 2011 को लखनऊ के सहारा स्टेट जानकी पुरम निवासी प्रियांक मिश्रा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। बावजूद, ससुराली और दहेज की मांग करने लगे।
इसके लिए वह उसका उत्पीड़न करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 20 मार्च 2017 को ससुरालियों ने उसके साथ गाली - गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा जान से मारने की नियत से विषैला पदार्थ पिला दिया और स्त्रीधन हड़प लिया। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पति प्रियांक मिश्रा, ससुर कुंजबिहारी, सास विमला, जेठ रत्नाक और ननद कौमुदी मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।