फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Directors including eight taken into custody

संचालक समेत आठ को लिया हिरासत में

Fri, 13 May 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Directors including eight taken into custody
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। ऑन लाइन गेम्स की आड़ में चल रही सट्टेबाजी की सूचना पर बृहस्पतिवार की दोपहर में नवाबाद थाना पुलिस ने जेल चौराहा क्षेत्र में छापा मारकर सेंटर के संचालक समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी ने प्रशासन से मिले अनुमति पत्र व टैक्स के भुगतान की पर्चियां भी दिखाईं, पर पुलिस कई मोबाइल फोन लगातार प्रयोग होने की वजह से मामले की हकीकत की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि जेल चौराहा स्थित एक दुकान पर बड़े स्तर पर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खेला जा रहा है। जब पुलिस ने सर्विलांस से पड़ताल की तो पता चला कि कई मोबाइल फोनों को लगातार प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते दोपहर में नवाबाद थाना पुलिस ने सेंटर पर छापा मारा, जहां से संचालक समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उपयोग में लाए जा रहे लैपटॉप, कंप्यूटर, रजिस्टर आदि   बरामद कर लिए। इसके बाद संचालक ने पुलिस को एडीएम फाइनेंस से मिला स्वीकृति पत्र और टैक्स अदायगी की रसीदें दिखाईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया की पुलिस की टीम को मामले की तह में जाने के लिए लगा दिया गया है। रिकार्ड से पता चला है कि प्रतिदिन 12-13 लोग गेम खेलने के लिए आ रहे हैं। जिनसे इतनी इनकम संभव नहीं कि कार्यालय का खर्चा और कर्मियों के मेहनताने आदि का भुगतान किया जा सके।

सर्विलांस से पता चला है कि केंद्र से कई मोबाइल फोन प्रयोग में लाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ गड़बड़ी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed