फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy strikes Chhapra: Out-of-control Hyva truck runs over a Toto; two killed instantly.

Bihar News: एनएच-722 पर मौत का कहर, अनियंत्रित हाइवा ने टोटो को रौंदा, ससुर-पतोहू की मौके पर मौत

Mon, 24 Aug 2026 07:41 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 07:41 AM IST
सार

छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर टोल प्लाजा के पास रविवार रात तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा ने बैटरी चालित टोटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमनौर के सुल्तानगंज गांव निवासी फारूक मियां और उनकी पतोहू शहीदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Tragedy strikes Chhapra: Out-of-control Hyva truck runs over a Toto; two killed instantly.
हाईवा की टक्कर में टोटो के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर टोल प्लाजा के पास रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बैटरी चालित टोटो पर चढ़ गया। हादसे में टोटो सवार ससुर और पतोहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टोटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान हाइवा ने सड़क किनारे लगा 11 हजार वोल्ट का बिजली का लोहे का खंभा भी तोड़ दिया। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-722 पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इलाज के बाद घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया गया कि सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव निवासी फारूक मियां इलाज कराने के लिए अपनी पतोहू शहीदा खातून और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैटरी चालित टोटो से गरखा गए थे। इलाज कराने के बाद सभी लोग टोटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-722 पर टोल प्लाजा के पास मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहा तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गया। हाइवा ने सामने से आ रहे टोटो में जोरदार टक्कर मार दी और उसे बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


हादसे में फारूक मियां और उनकी पतोहू शहीदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टोटो में सवार इब्राहिम मियां की पुत्री शाना प्रवीण, पुत्र इरशाद, इलियास अंसारी के पुत्र दिलशाद अंसारी और आलमगीर अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी घायल हो गए। टोटो चालक समेत चार लोगों के घायल होने की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया, बिजली का खंभा भी टूटा

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर के दौरान अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली के लोहे के खंभे से भी जा टकराया। हादसे में बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सड़क से जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन मृतकों के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर ही डटे रहे।

परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, सैकड़ों ट्रक फंसे

स्थिति बिगड़ती देख मकेर थाने के थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। हादसे के कारण एनएच-722 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों ट्रक और अन्य वाहन जाम में फंस गए। पुलिस लोगों को समझाने और यातायात सामान्य कराने की कोशिश में जुटी रही।

इलाज के बाद घर लौटने की थी उम्मीद, मिली दो मौतों की खबर

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद अमनौर के सुल्तानगंज गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग इलाज कराने के बाद सभी के सकुशल घर लौटने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में दो लोगों की मौत की खबर पहुंच गई। ससुर और पतोहू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और परिवार की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस मौके पर स्थिति संभालने के साथ ही फरार हाइवा चालक की तलाश और यातायात सामान्य कराने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed