{"_id":"582cafe94f1c1b39298fec16","slug":"dial-100-service-rehearsal-upi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल यूपी- 100 सेवा का रिहर्सल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल यूपी- 100 सेवा का रिहर्सल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
up dial 100
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट डायल यूपी -100 के तहत बुधवार को प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों ने परेड ग्राउंड में रिहर्सल की, रूट चार्ट के हिसाब से ट्रायल लिया जो सफल रहा। इसके बाद सभी वाहनों को निर्धारित वेस स्टेशनों पर भेजा गया
जनता को त्वरित गति से मदद पहुंचाने एवं उन्हें सुरक्षा का अहसास कराने के लिए डायल यूपी-100 सेवा के तहत देहात क्षेत्र के लिए 34 बुलैरो और शहर के लिए 11 इनोवा गाड़ी उपलब्ध कराई गई हैं। बुधवार को डीआईजी शरद सचान व एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन व नोडल अधिकारी एसपी देहात सुधा सिंह के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों के साथ रिहर्सल की गई। इस मौके पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक यूपी- 100 बी डी उमराव मौजूद थे।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि पीड़ित की सूचना मिलते ही शहर में 10-15 मिनट और देहात में 15-20 मिनट के अंदर पुलिस की मदद पहुंच जाए। इसका कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया गया है, जहां पूरे प्रदेश की कॉल पहुंचेगी। लखनऊ कंट्रोल रूम से सीधे नजदीकी गाड़ी को सूचित किया जाएगा। जिले के कंट्रोल रूम को भी बताया जाएगा। इसके बाद कंट्रोल रूम संबंधित थाने की पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश देगा और सूचना पर फालोअप भी लेगा।