फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dhamfr ne chatigirst kiya tana

अवैध तरीके से गिट्टी ले जा रहे डंपर ने क्षतिग्रस्त किया थाना

Sun, 01 Jul 2018 01:02 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 01 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
dhamfr ne chatigirst kiya tana
police, jhansi news - फोटो : demo
अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे डंपर को जब बड़ागांव थाना पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सिपाहियों को कुचलने का प्रयास किया, इससे डंपर थाने में घुस गया और बरामदा, थानाध्यक्ष कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात 1.45 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात झांसी-कानपुर हाइवे पर गोरा-दिगारा पर पुलिस चेकिंग कर रही है। इसी दौरान वहां गिट्टी से लदा डंपर यूपी 92 टी 8926 गुजरा। पुलिस ने उसे रोका तो वह बिना रुके ही भाग निकला। पुलिस ने इसकी सूचना थाने में दी। थाने में मौजूद सिपाहियों ने हाइवे पर खड़े होकर डंपर को रोका तो चालक उन पर वाहन चढ़ाने लगा। यह देख सिपाही अपने बचाव में भागे तो डंपर भी उनके पीछे लग गया और थाने परिसर में घुस गया। डंपर की टक्कर से बरामदे, थानाध्यक्ष कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष की दीवारें और फर्नीचर व कंप्यूटर क्षतिक्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर अशोक कुमार पुत्र हरीराम व क्लीनर कुलदीप निवासी हरदू थाना बेला जिला औरैया को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि डंपर में अवैध रूप से गिट्टी लादकर ले जाई जा रही थी। पुलिस पर हमला करने के आरोप में ड्राइवर के खिलाफ धारा 504, 527, 332, 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed