{"_id":"6ad675eb6a22ec7ef10195a0","slug":"three-accused-arrested-in-connection-with-attack-on-property-dealer-lucknow-news-c-13-lko1070-1973862-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Oct 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने 12 अक्तूबर को गोला कुआं रोड पर प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इमरान मंसूरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन स्टंप बरामद हुए हैं।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक, नगर पंचायत के किला मैदान निवासी इमरान 12 अक्तूबर को क्रेटा कार से दुबग्गा स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। हरदोई रोड पर गोला कुआं गांव के पास हमलावरों ने उनकी कार रोककर हमला कर दिया। इसमें इमरान के सिर में 17 टांके आए थे, जबकि बायां हाथ कलाई के पास से टूट गया था। उनकी तहरीर पर आमिर, सुब्रत उर्फ आकाश यादव, सलमान, उबैद और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जांच में तरुण कश्यप, ललित और विष्णु के नाम सामने आए। पुलिस ने रविवार देर रात वलीनगर पुलिया के पास से दुबग्गा निवासी तरुण कश्यप और काकोरी निवासी ललित व विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी शकील अहमद के अनुसार, ललित के खिलाफ आशियाना, पारा, काकोरी और मलिहाबाद थानों में मारपीट, लूट, अपहरण और चोरी का माल रखने समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। तरुण पर तालकटोरा थाने में लूट और कृष्णानगर में अन्य मामले दर्ज हैं। वहीं, विष्णु के खिलाफ काकोरी थाने में मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।