फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Delhi , Hyderabad and Punjab and across network

दिल्ली, हैदराबाद व पंजाब तक फैला है नेटवर्क

Mon, 22 Jun 2015 12:32 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के मास्टर माइंड ने रविवार को नया सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका नेटवर्क दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब तक फैला है। वह प्राइवेट जॉब करने वालों को ही मार्कशीट व डिग्री बनाकर देता था।
विज्ञापन

शनिवार को गिरफ्त में आए झोकन बाग निवासी राजीव लाल से पुलिस ने गहराई से पूछताछ की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मास्टर माइंड राजीव लाल ने चौंकाने वाला यह खुलासा किया है कि उसका नेटवर्क पंजाब, हैदराबाद और दिल्ली तक फैला है। वह दर्जनों लोगों को मार्कशीट व डिग्रियां पांच से दस हजार रुपये में बेच चुका है। उसकी डिग्री व मार्कशीट के आधार पर तमाम लोग बड़ी- बड़ी कंपनियों में काम कर रहे हैं। अभी तक उसका मामला नहीं खुलने की सबसे बड़ी वजह यह है कि वह पहले जानकारी कर लेता था कि फर्जी मार्कशीट अथवा डिग्री बनवाने वाला सरकारी नौकरी के लिए तो एप्लाई नहीं कर रहा। जब सुनिश्चित हो जाता था कि वह सिर्फ प्राइवेट नौकरी के लिए बनवा रहा है, तब बनाकर देता था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों के नामों का खुलासा किया है, जिसमें एक सदर बाजार क्षेत्र में काम करता है। अब पुलिस दोनों सदस्यों की तलाश में जुट गई है। मालूम हो कि पुलिस ने शनिवार को जुआ खिलाने के आरोप में फरार चल रहे राजीव लाल के पास से   खैलार आईटीआई, बुंविवि के फर्जी सर्टिफिकेट, अतर्रा डिग्री कालेज से बीएड व एमएड की डिग्री, क्रिश्चियन इंटर कालेज की फर्जी मार्कशीट व डिग्रियां बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed