{"_id":"584c59e84f1c1b243444b2c2","slug":"death-of-a-worker-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत, हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
murder case, jhansi news
- फोटो : demo
ड़ागांव के ग्राम रिछौरा में झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल मजदूर कालीचरण रायकवार की मौत हो गई।। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, पुलिस का कहना है कि झगड़े के दौरान पैर फिसलने से वह नाली में गिरकर घायल हो गया। चोट लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की शाम ग्राम रिछौरा में कालीचरण रायकवार (45) और उसके पुत्र आकाश का चचेरे भाई कम्मौद व उसके परिजनों से विवाद हो रहा था। झगड़े के दौरान कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस कालीचरण को बड़ागांव के अस्पताल ले आई, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पुत्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता का चचेरे चाचा से जमीनी विवाद चल रहा है। इस कारण उनकी हत्या कर दी गई। वहीं, बड़ागांव थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आकाश व कम्मौद शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। कालीचरण बीच बचाव करने पहुंचा तो फिसलकर नाली में गिर गया था। इससे वह घायल हो गया। बा में उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।