फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   clue found in robbery central bank

सेंट्रल बैंक में चोरी करने वालों का लगा सुराग

Thu, 06 Dec 2018 01:19 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 06 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
clue found in robbery central bank
सेंट्रल बैंक में चोरी - फोटो : demo
बीकेडी चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार तड़के चोरी करने वाले बदमाशों का सुराग पुलिस के हाथ लग गया है। घटना में शामिल बदमाश मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस की टीमों ने मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिलों में डेरा डालकर दबिश देनी शुरू कर दी है। बदमाशों के स्ट्रांग रूम में घुसने की योजना थी, लेकिन सफल न होने पर राऊटर लेकर भाग निकले थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बदमाश बीकेडी के रास्ते बैंक के पीछे बनी खिड़की तोड़कर दाखिल हुए थे। बदमाश बैंक के स्ट्रांग रूम में जाने में कामयाब नहीं हो सके थे लेकिन बैंक में रखा राऊटर लेकर भाग निकले थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया था। अब पुलिस टीमों को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि घटना को अंजाम देकर बदमाश मध्य प्रदेश भाग गए थे। पुलिस की कई टीमों ने मध्य प्रदेश के जिलों में डेरा जमा लिया है। पुलिस ने कुछ संभावित स्थानों पर दबिश भी दी है। सूत्रों से पता चला है कि बदमाश मध्य प्रदेश के हैं। बदमाश बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए थे। बदमाशों ने बैंक में प्रवेश करते ही दो सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन बदल दी थी, लेकिन कुछ समय के लिए बदमाश कैमराें में कैद हो गए। इसके आधार पर पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि बुंदेलखंड महाविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें पड़ताल में जुटीं हैं। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - ओपी सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed