{"_id":"57362e0e4f1c1b3607919c7d","slug":"child-back-in-4-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद झांसी लौटी मासूम, पर परिजन नहीं मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल बाद झांसी लौटी मासूम, पर परिजन नहीं मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मध्य प्रदेश के कटनी के बाल कल्याण समिति के कार्यकर्ता शुक्रवार को एक बालिका को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया था कि यह बालिका चार साल पहले कटनी में लावारिस अवस्था में मिली थी, जो अपना पता झांसी का बता रही है।
डीपीओ आफिस में बालिका काजल (11) ने बताया कि उसके पिता का नाम लक्ष्मण व मां का नाम सुशीला है। पिता उसके पन्नी बीनने का काम करते थे। जेल रोड के आसपास उसका घर था। उसके बड़े भाई का नाम रज्जू व छोटी बहन बिट्टी है। इससे अधिक बालिका कुछ नहीं बता सकी।
डीपीओ राजीव शर्मा ने बताया कि यह बच्ची चार साल पहले कटनी में सीडब्लूसी को मिली थी। यह वहां कैसे पहुंची थी, वह यह नहीं बता पाई थी। तब झांसी में इसके परिवार की तलाश की गई थी, परंतु पता नहीं चल सका था। अब एक बार फिर बच्ची के परिवार को तलाशा जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार के न मिल जाने तक बच्ची को सेंट ज्यूड आश्रम में रखा जाएगा।