फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother-in-law forcibly married after the death of her husband

पति की मौत के बाद जेठ ने जबरन रचाई शादी

Tue, 08 Sep 2015 01:13 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में पति की मौत के बाद जेठ की नीयत बदल गई। दोगुने से ज्यादा उम्र के जेठ ने विधवा से जबरन शादी रचाकर बंधक बना लिया। शारीरिक व मानसिक यातनाएं दीं। किसी तरह पांच माह बाद बंधन मुक्त होकर मायके पहुंची महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने सोमवार को डीआईजी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चिरगांव के गांव जरयाई की प्रियंका ने पत्र में बताया कि उसका विवाह सिमथरी गांव के एक युवक के साथ हुआ था। छह अक्तूबर 2014 को ट्रैक्टर संख्या एमपी32एम- 4874 की टक्कर से पति की मौत हो गई थी। वह शोक से उबर नहीं पाई थी, तभी अहसास हुआ कि दोगुनी उम्र के जेठ की उस पर बुरी नजर है। कुछ समय बाद वह शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि एक दिन वह कुछ खास लोगों के साथ उसे जबरदस्ती ओरछा ले गया, जहां मर्जी के बिना विवाह रचा लिया और घर पर बंधक बनाकर रख लिया। उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाने लगा। माता-पिता से मिलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन

चार सितंबर को उसे बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया गया। किसी तरह मौका पाकर वह बंधन मुक्त होकर मायके आई और माता-पिता को आपबीती बताई।  पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 20 वर्ष है जबकि जेठ की करीब 48 वर्ष। पीड़िता ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की फरियाद लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed