फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   braowry bU

राज्यपाल से बीयू कर्मचारी के रिश्वत लेने की शिकायत

Tue, 05 Dec 2017 01:27 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 05 Dec 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
braowry bU
BU employee - फोटो : demo

विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी पर रिश्वत लेकर सत्यापन करने का आरोप लगा है। राज्यपाल से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। सबूत के तौर पर पैसे लेने की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। राजभवन के आदेश पर बीयू प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भोगनीपुर निवासी रामप्रकाश निरंजन ने राज्यपाल राम नाईक से विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में तैनात एक कर्मचारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। रामप्रकाश का आरोप है कि उक्त कर्मचारी कृषि विभाग में तैनात होने के बावजूद गोपनीय अभिलेखों में अंकों में हेरफेर कर फर्जी डिग्रियां, फर्जी सत्यापन करके लाखों रुपये कमाता है। उरई बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कुछ समय पहले छात्र सौरभ श्रीवास्तव का बीएड का सत्यापन करने के लिए रिकॉर्ड को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय भेजा था। कर्मचारी द्वारा सत्यापन करने के लिए रुपये मांगने की वीडियो रिकॉर्डिंग बना ली गई। आरोप है कि कर्मचारी द्वारा सत्यापन के बदले फोन पर पैसे मांगने की शिकायत पूर्व कुलपति के कार्यकाल में भी की गई थी। इस पर तत्कालीन कुलपति ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। प्रशासन विभाग की मिलीभगत से पत्रावली को गायब कर मामला रफादफा कर दिया गया। आरोप है कि कर्मचारी को विश्वविद्यालय में कार्यरत एक रिश्तेदार का का संरक्षण प्राप्त है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने की शिकायत राजभवन में सबूतों सहित की है। राजभवन से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तलब किया स्पष्टीकरण
आरोपी कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब आने और वीडियो फुटेज की जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सीपी तिवारी, कुलसचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed