{"_id":"599b34414f1c1b79098b49b3","slug":"bike-rider-die-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की टक्कर से बाइक सवार महिला मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय की टक्कर से बाइक सवार महिला मौत
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
accident jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में ग्वालियर रोड पर बाइक से गाय टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। दोनों झांसी से ग्वालियर जा रहे थे।
दतिया के पुरानी जेल के पास निवासी अनूप गोस्वामी आरएएसएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। रविवार को वह पत्नी मिथलेश (50) के साथ बेटी के रिश्ते के सिलसिले में झांसी आए हुए थे। यहां वह प्रेमनगर निवासी साथी शिक्षक आरसी श्रीवास्तव के घर भी गए। दोपहर में तकरीबन ढाई बजे वह पत्नी के साथ बाइक से वापस दतिया जा रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर रोड पर उनकी बाइक के आगे अचानक गाय आ गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में चोट आई। जबकि, अनूप के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मिथलेश कोमा में चली गईं और रात साढ़े नौ बजे उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मिथलेश का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।