{"_id":"575c702d4f1c1b0e369c552f","slug":"bakra-mandi-battle-for-supremacy-arrested-seven-people-from-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा मंडी में वर्चस्व की जंग दो पक्षों से सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरा मंडी में वर्चस्व की जंग दो पक्षों से सात लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। बकरा मंडी में शनिवार की दोपहर में वर्चस्व को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। उनके बीच लाठी-डंडे चले और जमकर रंग भरी खाली बोतलें फेंकी गईं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है।
कोतवाली की बकरा मंडी में बकरों की खरीद-फरोख्त की आढ़त है, जहां दो गुटों के बीच कुछ दिनों से वर्चस्व की जंग चल रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार और शनिवार की सुबह विवाद हुआ। दोपहर करीब तीन बजे मारपीट हुई, जिसकी कोतवाली में आकर एक पक्ष ने शिकायत की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हो गया। करीब एक घंटे बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच खूब लाठी-डंडे चले और लाल रंग से भरी बोतलों फेंकी गईं। इससे बकरा मंडी में अफरा तफरी मच गई।
इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर बोतलें फेंककर हमला करते रहे। इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में एक पक्ष से अफसर के पुत्र अशरफ, रिजवान, इमरान, फुरकान व कामरान और दूसरे पक्ष से यूनुस के पुत्र फरहान व इमरान हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि बकरों की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में झगड़ा व मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
काफी खून बहने की फैली अफवाह
लाल रंग के पानी से भरी बोतलें फेंके जाने से बकरा मंडी में चारों तरफ जमीन लाल ही लाल हो गई, जिससे संघर्ष में काफी खून बहने की अफवाह फैल गई। इस पर वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंचे एक सिपाही से टकराकर बोतल टूट गई, जिससे उसकी पूरी ड्रेस लाल हो गई। तब पता चला कि सड़क पर फैला खून नहीं बल्कि रंग है।