फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babina MLA 's son 's suicide

बबीना विधायक के बेटे ने की आत्महत्या

Sun, 11 Sep 2016 02:10 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 11 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Babina MLA 's son 's suicide
बबीना विधायक के बेटे ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala
बबीना विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत के बेटे शुभम राजपूत ने मुरादाबाद में शनिवार को आत्महत्या कर ली। वह सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे हरथला कालोनी में किराये के मकान में रह कर टीएमयू से एलएलबी कर रहा था। सुबह कॉल रिसीव नहीं होने पर उसकी मंगेतर कमरे में पहुंची तो शुभम पंखे से फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन

सीपी मिशन कंपाउंड निवासी विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत का बेटा शुभम राजपूत (24) टीएमयू में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। 24वीं वाहिनी पीएसी के दरोगा की बेटी भी टीएमयू से शुभम के साथ एलएलबी का कोर्स कर रही है। एडमिशन लेने के बाद ही शुभम और दरोगा की बेटी के बीच प्रेम हो गया था। 28 जुलाई 2015 को दोनों परिवारों ने उनकी सगाई कर दी थी। शुभम पीएसी के पीछे रेलवे हरथला कालोनी में संजय कुमार के मकान में किराये पर रहता था। उसके मंगेतर की मां ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह छह बजे कॉल कर शुभम को जगाया था, तो उसने कॉलेज जाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद नाश्ता तैयार करने के बाद दोबारा कॉल की। तब शुभम ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

नौ बजे उसकी मंगेतर कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो शुभम फंदे पर लटका हुआ था। यह नजारा देख मानो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो। उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी तो वह और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। वह शुभम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विधायक के बेटे की मौत की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए। मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला। मंगेतर और उसके परिवार के लोगों को कहना है कि उनके बीच किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed