{"_id":"571bd27b4f1c1b44658b478a","slug":"attacked-jewelery-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर जेवर व नगदी लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला कर जेवर व नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रंगदारी नहीं देने पर शनिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंदिर जा रहे राशन डीलर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बदमाश सोने की जंजीर, अंगूठी व 50 हजार रुपये लूटकर ले गए। भागते समय हवाई फायरिंग की तथा बताए गए ठिकाने पर 10 लाख रुपये नहीं पहुंचाए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
नरेंद्र कुमार रैकवार (52) पुत्र गौरीशंकर रैकरवार निवासी नंदनपुरा सीपरी बाजार नागरिक सुरक्षा संगठन में डिप्टी चीफ वार्डन हैं। उनकी लहर गिर्द में राशन डीलर की दुकान भी है। उन्होंने बताया कि करीब चार माह पहले उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए रंगदारी के 10 लाख रुपये मांगे थे। धमकी दी थी कि बताए गए ठिकाने पर रुपये नहीं पहुंचाने परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उसने पुलिस से शिकायत की।
थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया पर कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ समय के बाद उसके मोबाइल पर फिर से फोन आया। फोन करने वाले ने 20 लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी भी शिकायत उसने पुलिस से की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को राशन की दुकान के 50 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए सुबह करीब नौ बजे घर से निकला। शनिवार की वजह से वह आला घाट मंदिर हनुमानजी के दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया, जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
लहूलुहान होकर जब वह सड़क पर गिर पड़ा तो बदमाशों ने गले से सोने की जंजीर, अंगूठी और जेब में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए। भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और दो लोगों के नाम बताकर धमकाया कि यदि 10 लाख रुपये नहीं पहुंचाया तो जान से मार देंगे।
बदमाशों के जाने के बाद घायल ने परिजनों को फोन करके अपने साथ हुई वारदात की सूचना दी। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। वहीं, पीड़ित ने इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत कर दी है।