फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ATS will remand the explosive business

विस्फोटक कारोबारी को रिमांड पर लेगी एटीएस

Thu, 01 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 ATS will remand the explosive business
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। मोंठ के गांव मड़इयन और कानपुर से विस्फोटक बरामद होने के मामले की जांच एटीएस ने तेज कर दी है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जेल भेजे गए लोगों को कस्टडी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, एक टीम ने बिहार में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के आईजी असीम अरुण ने बताया विस्फोटक के साथ जेल भेजे गए लोगों से पता नहीं चल सका है कि उनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है। नक्सलियों तक विस्फोटक की सप्लाई करने के कारोबार में कितने लोग और शामिल हैं। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जेल भेजा जा चुके लोगों को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक टीम को बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को एटीएस टीम ने मोंठ के गांव मडइयन में छापा मारकर 46 क्विंतल अमोनियम नाइट्रेट, 800 प्लेन डेटोनेटर,  3000 इलेक्ट्रोनिक प्लेन डेटोनेटर, 2000 डीटीएच (बड़ी ब्लास्टिंग), 4000 जिलेटिन बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। मौका पाकर छनियापुरा कोतवाली निवासी राजीव राय, गेंड़ा कालनी बड़ागांव गेट बाहर कोतवाली निवासी गौरव अग्रवाल व मडोर थाना ओरछा टीकमगढ़ निवासी राजेंद्र यादव भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed