{"_id":"573e0edd4f1c1b5758ac76fb","slug":"army-shells-lashed-in-bdnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनपुर में बरसे सेना के गोले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदनपुर में बरसे सेना के गोले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
firing, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रक्सा क्षेत्र के ग्राम बदनपुर में बुधवार की रात जब लोग अपने घरों में सो रहे थे कि अचानक इसी दौरान सेना के गोले बरसने से अफरातफरी मच गई। तेज धमाकों की वजह से ग्रामीण चीखपुकार कर घरों से बाहर भागे। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
तत्काल सेना के हैड क्वार्टर पर संपर्क करके बमबारी रुकवाई गई। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बृहस्पतिवार की शाम को थाना पुलिस ने बरामद किए गए चार गोले सेना के हवाले कर दिए, जबकि एक जमीन में धंसा हुआ है।
रक्सा थानाध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि बुधवार की रात को बबीना के आर्मी एरिया में गोले दागने का अभ्यास किया जा रहा था। इस दौरान टारगेट मिस (लक्ष्य चूकने) की वजह से छूटे हुए गोले रक्सा के गांव बदनपुर में धड़ाधड़ गिरने लगे, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गए। लोग घरों से बाहर निकलकर बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चीखपुकार के माहौल से आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राम मिलन यादव ने तत्काल सेना के गोले गांव में गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बबीना पुलिस ने तुरंत आर्मी हैड क्वार्टर पर बात करके बमबारी रुकवाई। इसके बाद थाना पुलिस गांव में पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से पांच गोलों को तलाश किया, जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
उन्होंने बताया कि गोला इतना शक्तिशाली था कि जमीन के अंदर कई फुट गहरे तक धंसा और मिट्टी को काला कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की सूचना पर बृहस्पतिवार को शाम को सेना के लोग गांव में पहुंचे। पुलिस ने गांव में पड़े गोलों को सेना के हवाले कर दिया।
सुबह से गांव में लगा रहा लोगों का तांता
ग्राम बदनपुर में बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। आसपास के तमाम ग्रामीण सेना के गोलों को देखने के लिए पहुंचे। गोलों का आकार देखने के बाद ग्रामीणों का कहना था कि यह गनीमत रही कि गोले खुले मैदान में आकर गिरे। यदि किसी के घर को चपेट में ले लेते तो बर्बादी हो जाती।