{"_id":"57ab85d64f1c1bce75ee44b7","slug":"are-on-municipal-land-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जमीन पर हो रहे कब्जे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम की जमीन पर हो रहे कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। एक जगह कब्जा रुकता है तो दूसरी जगह शुरू हो जाता है। बुधवार को नगर निगम ने तीन स्थानों पर विभागीय जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाया। अब सभी को नोटिस जारी किया जाएगा।
शिवाजी नगर में बुधवार को अफसरों की टीम मौके पर पहुंची। यहां रौनक विवाह घर के सामने वाली गली में एक व्यक्ति ने अपने मकान के सामने सीसी सड़क को घेरकर बड़ा सा गेट लगा दिया था। इससे आसपास के मकानों से निकली नालियां बंद हो गई थीं और घरों में पानी भरने लगा था। मौके पर पहुंचकर विभागीय अफसरों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और गृहस्वामी को कागज दिखाने को कहा, लेकिन मौके पर कोई कागज नहीं दिखाए जा सके। अब अवैध निर्माण करने वाले को नोटिस दिया जाएगा।
इसी तरह हंसारी में बड़े नाले के पास विभाग की जमीन पर मकान निर्माण की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मकान का निर्माण रुकवा दिया। कुछ दूरी पर दो अन्य लोग मकानों का निर्माण कर रहे थे। कागजात नहीं दिखाने पर मकानों का भी निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम ने बताया कि अवैध तरीके से नगर निगम की जमीन पर मकान बनाने वालों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद उन पर जुर्माना लगाया जाएगा, यदि फिर भी वह लोग मकान का निर्माण करेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अवैध दुकानों के निर्माणकर्ता को नोटिस जारी
झांसी। चंद्रशेखर आजाद तिराहा से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले दिनों नापजोख के दौरान आठ दुकानें अतिक्रमण के दायरे में चिह्नित की गई थीं। इन दुकानों को नगर निगम ने नोटिस जारी कर पंद्रह दिन में जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में दुकानों की जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं।