{"_id":"5ccf41ecbdec2207410e5f20","slug":"91557086700-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर हड़पी रकम, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर हड़पी रकम, एफआईआर
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर हड़पी रकम, एफआईआर
झांसी। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर रकम हड़पने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। रकम वापस मांगने पर गाली गलौज कर महिला को धमकाया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना टहरौली निवासी गीता सोनी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 12 अप्रैल 2015 को शिव परिवार कॉलोनी निवासी नत्थू कुशवाहा से एक प्लाट खरीदना तय हुआ था। जिस पर पीड़िता ने बयाने के तौर पर बीस हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद वह प्लाट के लिए चक्कर लगाती रही, लेकिन न तो नत्थू कुशवाहा ने प्लाट दिया और न ही रकम वापस की। प्लाट न मिलने पर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
छह लाख हड़पे
झांसी। उर्द खरीद के लिए उधार लिए गए छह लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना गुरसराय के बला निवासी देवेंद्र सिंह तोमर ने पीसीएफ खरीद केंद्र ब्लॉक के केंद्र प्रभारी बृजभान पटेल, बामौर निवासी अकाउंटेंट अनूप सिंह चौहान व दो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उर्द खरीद के लिए छह लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर अभद्रता करते हुए दो लाख रुपये की मांग की। जिसके न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।