{"_id":"5b84571a42c792463f794950","slug":"91535399706-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम- कार चोरी का प्रयास, असफल होने पर तोड़े कांच-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम- कार चोरी का प्रयास, असफल होने पर तोड़े कांच-City
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चोरी की कोशिश, तोड़े कांच
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में बदमाश सक्रिय हैं। बीती रात बदमाशों ने कार चोरी का प्रयास किया। सफल न होने पर चारों तरफ से कार के कांच तोड़ डाले। आवाज सुनकर लोग दौड़े, जब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इसके अलावा, बदमाशों ने कुछ दूर पर एक और कार चोरी करने का प्रयास किया। यहां भी सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
पुरानी तहसील के पीछे रहने वाले मनोज साहू रविवार की रात घर पर खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कांच टूटने की जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मनोज के साथ पड़ोसी भी बाहर को आए तो उनके सामने बाइक सवार भागने लगे। कार के पास जाकर देखा तो कार के लॉक मे चांबी फंसी थी और गेट खोलने का प्रयास किया। यहां से भागकर बदमाश कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी एक और कार का लॉक खोलने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पड़ोसियों के आने पर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना नवाबाद थाना पुलिस को भी दी, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सोमवार को मनोज साहू ने थाने में तहरीर दी, लेकिन देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में बदमाश सक्रिय है। पिछले सप्ताह भी बाइक चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे। लोगों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त न होने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं।