फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   केंद्रीय मंत्री की कालोनी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार चोरी-City

केंद्रीय मंत्री की कालोनी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार चोरी-City

Sun, 13 May 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री की कालोनी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार चोरी-City
श्रेणी - अपराध
विज्ञापन

-------------
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार चोरी
सब हेड... दोपहर में ओम शांति नगर से ले उड़े चोर
- पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगाले, हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की दोपहर थाना कोतवाली इलाके की ओम शांति नगर कालोनी से बदमाशों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की कार चोरी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

लक्ष्मी गेट के पास स्थित ओम शांति नगर कालोनी शहर की सुरक्षित कालोनियों में से एक है। कालोनी में स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बबीना विधायक राजीव सिंह का आवास है। यहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी रहते हैं। रविवार की दोपहर वह अपने घर पर थे। ढाई बजे घर से बाहर निकलकर देखा तो पोर्च में खड़ी उनकी गाड़ी गायब मिली। गाड़ी गायब होने पर उन्होंने मेन गेट पर तैनात रहने वाले सिक्योरिटी गार्डों से पूछताछ की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन - फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन फिलहाल बदमाशों का पता नहीं चला है। चोरी गई एक्सयूवी- 500 गाड़ी (यूपी 93एक्यू-8044) सिल्वर रंग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed