फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदनियती से छात्रा को पकड़ा, गाल काटा-City

बदनियती से छात्रा को पकड़ा, गाल काटा-City

Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
बदनियती से छात्रा को पकड़ा, गाल काटा-City
छात्रा से छेड़छाड़, गाल काटा
विज्ञापन

हॉस्टल जाते समय सूने इलाके में हुई घटना
मोबाइल भी छीना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मेडिकल कालेज क्षेत्र में छात्रा को एक युवक ने बदनियती से पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके गाल पर काट लिया। इसके चलते वह घायल हो गई। छात्रा के चिल्लाने पर उसका मोबाइल लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल छात्र व प्रशासन मौके पर पहुंचा। छात्रा उपचार कराने के बाद उसे हॉस्टल भेज दिया गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मेडिकल कालेज के गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा गुरुवार की रात्रि दुकान से सामान लेकर हॉस्टल लेकर वापस जा रही थी। इसी बीच हॉस्टल से पहले झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे बदनीयत से पकड़ लिया। इससे छात्रा घबरा गई और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने उसके गाल पर काट लिया। छात्रा के शोरशराबा करने पर दोनों उसका मोबाइल लेकर भाग गए। छात्रा की सूचना पर साथी छात्र व मेडिकल प्रशासन के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। उपचार के बाद उसको हॉस्टल वापस भेज दिया। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी सुशील पाराशर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। लेकिन, अब तक पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ हुई घटना के बाद शुक्रवार को जूडा ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डा. हरिश्चंद्र आर्या से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। सीएमएस ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल कालेज क्षेत्र में लगीं झाड़ियों को जल्द कटवाया जाएगा। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल व उसके आसपास हेलोजन लाइटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इन क्षेत्रों में दस गार्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed