{"_id":"5c4f6126bdec22737548a96f","slug":"71548706086-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझी, पिता ने ही की थी पुत्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझी, पिता ने ही की थी पुत्र की हत्या
Tue, 29 Jan 2019 01:38 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शाहजहांपुर स्थित तालाब में मिले आकाश (11) के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पिता ने ही आवेश में मारपीट कर पुत्र की हत्या कर शव तालाब में फेेंक दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना शाहजहांपुर के गांव कांडोर निवासी विनोद अहिरवार का पुत्र आकाश का शव तालाब में मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना में कोई परिचित व्यक्ति ही शामिल है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि पड़ताल के दौरान पिता पर ही शक गहराने लगा। बाद में पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पिता ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही अपने पुत्र को मौत के घाट उतारा था। एसपी देहात के मुताबिक पूछताछ में विनोद ने बताया कि 22 जनवरी को वह घर में शराब पी रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उसने बेटे को डांट दिया। बाद में गुस्सा आने पर बेटे की इतनी पिटाई कर दी कि सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया। बाद में उसे तालाब में मारकर फेंक दिया। आकाश लोवर पहने था।
विज्ञापन
विनोद ने लोवर को फाड़कर आकाश के पैर और गले में बांध दिया, ताकि उसका शव पानी में उतराने न लगे। विनोद को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था। तालाब में करीब ढाई फुट ही पानी था, ऐसे में शव डूब नहीं पाया। अगले दिन उसका शव पानी में देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।