फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: राजेंद्र नगर इंदौर एक्सप्रेस में चोरी-City

क्राइम: राजेंद्र नगर इंदौर एक्सप्रेस में चोरी-City

Sat, 29 Jul 2017 06:30 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: राजेंद्र नगर इंदौर एक्सप्रेस में चोरी-City
एसी कोच से दो महिलाओं के पर्स चोरी, हंगामा
विज्ञापन

सब हेड: झांसी में प्लेटफार्म पर 50 मिनट खड़ी रही राजेंद्र नगर-इंदौर एक्सप्रेस
क्रासर
जीआरपी ने शक के आधार पर कोच अटेंडेंट को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
राजेंद्र नगर-इंदौर एक्सप्रेस के ए वन कोच में सवार दो महिला यात्रियों के पर्स चलती ट्रेन में चोरी हो गए। शनिवार की सुबह ट्रेन के झांसी आने पर यात्रियों ने चेन खींच कर हंगामा किया। जीआरपी ने शक के आधार पर कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेकर यात्रियों को समझाबुझाकर ट्रेन को रवाना कराया। इस दौरान ट्रेन 50 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
शुक्रवार की रात राजेंद्र नगर इंदौर एक्सप्रेस के वातानुकूलित ए-वन कोच में महिला यात्री संध्या अपने परिवार के साथ पटना से इंदौर के लिए यात्रा कर रही थीं। उसी कोच में महिला यात्री प्रतिभा रंजन वाराणसी से उज्जैन के लिए यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब उरई और झांसी के बीच दौड़ रही थी, तभी ये दोनों महिला यात्रियों के पर्स चोरी हो गए। संध्या के पर्स में 75 हजार रुपये नकद, मोबाइल और अन्य सामान तथा संध्या के पर्स में दो हजार रुपये रखे हुए थे। शनिवार की सुबह 5.40 बजे ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आकर रुकी। इसी बीच महिला यात्रियों को पर्स चोरी होने की जानकारी हुई। देखते ही देखते कोच में चोरी को लेकर शोरगुल शुरू हो गया। कोच के यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और जीआरपी-आरपीएफ को बुलाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन 6.10 बजे चलने को हुई तो यात्रियों ने चेन खींच दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। यात्रियों से पूछताछ करने के बाद जीआरपी ने कोच अटेंडेंट को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया और 6.30 बजे ट्रेन रवाना की। जीआरपी कोच अटेंडेंट से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंजन की केबल चुराने वाले पकड़े
झांसी। आरपीएफ ने डीजल लोको शेड से इंजन की केबल चुराने के आरोप में कबाड़ी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजल लोको शेड में 15 दिन पहले इंजन नंबर 18945 से चार मीटर केबल चोरी हो गई थी। शनिवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक वीके यादव ने काठ के पुल के पास चोरी गई केबल के दो मीटर हिस्से के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का नाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्कूलपुरा निवासी अजय है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने दो मीटर का दूसरा टुकड़ा प्रेमनगर के नूर नगर में रहने वाले कबाड़ी लियाकत को बेच दिया है। बाद में कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ आरपीयूपी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed